लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत दिल्ली AIIMS में भर्ती.

0 33

नई दिल्ली, 27जून। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार रात बिगड़ी तबीयत तो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.