सोना 870 रुपए गिरकर 72,380 रुपए पर आया और चांदी में 2,000 रुपए गिरकर 92,000 रुपए पर आया

0 23

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 22 जून को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 870 रुपए गिरकर 72,380 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 73,250 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 2,000 रुपए गिरकर 92,000 रुपए में बिक रही है।

हालांकि इस साल अब तक सोने के दाम 8,510 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 19,840 रुपए बढ़ चुकी है।

महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,530 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,040 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,430 रुपए है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.