सोना 230 रुपए गिरकर 72,000 रुपए पर और चांदी 90 हजार रुपए पर

0 38

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 26 जून को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 230 रुपए गिरकर 72,000 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 72,230 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 1,000 रुपए गिरकर 90,000 रुपए में बिक रही है।

हालांकि, इस साल अब तक सोने के दाम 8,130 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 17,840 रुपए बढ़ चुकी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,000 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,000 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,660 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,050 रुपए है
Leave A Reply

Your email address will not be published.