यूके के स्कॉटलैंड में बिहारी मूल के लोगों ने समुद्र में खड़े होकर दिया सूर्य को अर्घ्य

0 41

एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड (यूके), 2नवंबर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ व्रत बिहार, उत्तर प्रदेश में ही नही बल्कि देश के अलावा विदेशों में भी खुब श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जी हां बिहारी मूल के लोगों के द्वारा छठ का महाव्रत दुनिया के अन्य देशों में भी मनाया जा रहा है।

नवादा जिले के पार नवादा देवी स्थान निवासी विशान्त दास यूनाइटेड किंगडम के देश स्कॉटलैंड की राजधानी एडमबरा में पिछले 2011 से ही छठ महाव्रत के आयोजन समिति से जुड़े हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि ग्लोबल पैमाने पर अब छठ महाव्रत का आयोजन हो रहा है। स्कॉटलैंड में भी 5 से 10 छठ व्रती प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व करते हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्कॉटलैंड में बिहारी मूल के सैकड़ों लोग छठ महाव्रत में शामिल होने के लिए समुद्र के किनारे इकट्ठे होते हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक तरीके से चार दिवसीय छठ महाव्रत के आयोजन को लेकर प्रत्येक वर्ष आयोजन समिति बनाई जाती है जो पूजा की व्यवस्था से लेकर छठ घाट तैयार करने का काम करते हैं। इस काम में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

विशांत दास ने बताया कि एड्मिबरा के समुद्र किनारे करैमंड बीच पर डूबते और उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों के समूह में 250 से 300 परिवार स्कॉटलैंड के एडमबरा में रहते हैं जो बड़े उत्साह के साथ इस पूजा में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.